More

    *बारिश के बाद नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी, लोगों में आक्रोश*

    *बारिश के बाद नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी, लोगों में आक्रोश*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-भीषण गर्मी के दौरान जलसंकट से जूझ रहे अकलतरा नगर के लोगों को मानसून से राहत की उम्मीद थी। लोगों का मानना था कि बारिश के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू होगी और पानी की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन बारिश के साथ ही एक नई परेशानी सामने आ गई है।

    नगर के कई वार्डों में नलों से गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में लोगों को या तो बासी पानी का उपयोग करना पड़ रहा है या फिर गंदे पानी को उबालकर पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

    स्थानीय नागरिकों के अनुसार, गर्मी के दौरान जल आपूर्ति बेहतर करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा वाल्व के पास गड्ढे खोदे गए थे। अब बारिश का पानी इन गड्ढों में भर गया है और आशंका जताई जा रही है कि यही दूषित पानी जलापूर्ति लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन नालियों के बीच या उनके संपर्क में होने के कारण नाली का गंदा पानी भी पाइपलाइन में प्रवेश कर रहा है।

    लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से पेयजल की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराने, दूषित जलापूर्ति बंद करने तथा पाइपलाइन और वाल्वों की मरम्मत कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता

    Trending News

    Technology