बड़ी खबर | भैंसाझार रेंज में वन माफियाओं के हौसले बुलंद, अब कलेक्टर पर टिकी निगाहें!

बड़ी खबर | भैंसाझार रेंज में वन माफियाओं के हौसले बुलंद, अब कलेक्टर पर टिकी निगाहें!

वन विभाग की कथित अनदेखी से सागौन और सरई की अवैध कटाई एवं परिवहन का आरोप, खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद।

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट।

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के भैंसाझार वन परिक्षेत्र में अवैध पेड़ों की कटाई और लकड़ियों के परिवहन का मामला लगातार सुर्खियों में है। बछाली खुर्द एवं भैंसाझार क्षेत्र में कथित रूप से सागौन और सरई की लकड़ियों की अवैध कटाई का सिलसिला जारी होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मामले को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद अब सबकी निगाहें जिला कलेक्टर पर टिकी हुई हैं। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आखिर कब जागेगा वन विभाग?

जब जिम्मेदार अधिकारियों तक मामले की जानकारी पहुंचने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही है, तो वन संपदा की सुरक्षा कौन करेगा?

अब देखना यह होगा कि जिला कलेक्टर इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या वन माफियाओं के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होती है?

सवाल बड़ा है—आखिर कब थमेगी जंगलों की अवैध कटाई?

 

Trending News

Technology