प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी संजना ठाकुर के लिए मातृत्व का सहारा

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी संजना ठाकुर के लिए मातृत्व का सहारा

*सोढ़ार की संजना को मिला 05 हजार रुपये का लाभ*

 *गर्भावस्था एवं मातृत्व संबंधी जरूरतों में मिली आर्थिक सहायता*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए मातृत्व के दौरान आर्थिक सहारा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं और उनके बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है। योजना के तहत ग्राम सोढ़ार निवासी संजना ठाकुर को 05 हजार रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। यह आर्थिक सहायता उनके लिए गर्भावस्था एवं मातृत्व से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हुई। संजना ठाकुर ने बताया कि योजना के माध्यम से प्राप्त राशि से उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिला। मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में शासन से मिली सहायता ने उनके लिए आर्थिक बोझ को कम करने और जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहारा प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण को बढ़ावा देना है। योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल और पोषण संबंधी जरूरतों पर ध्यान देने में मदद करती है। संजना ठाकुर के लिए योजना के तहत मिला 05 हजार रुपये का लाभ केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि मातृत्व के दौरान शासन की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच का अनुभव भी है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Trending News

Technology