*नमकीन फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा में लापरवाही के आरोप*

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित अनमोल नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मचारी मालती केवट (42), निवासी जवाहर नगर, की लिफ्ट गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वह लिफ्ट के पास सफाई कर रही थीं, तभी अचानक लिफ्ट नीचे आ गिरी और उसकी चपेट में आने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग फैक्ट्री पहुंच गए तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि लिफ्ट के मेंटेनेंस रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है तथा यदि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से Jजिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट
