*थाना जीआरपी की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश लाखो के जेवरात हुये बरामद*

जबलपुर द्वारा जीआरपी थाना जबलपुर के क्षेत्र अंतर्गत हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु टीम गठित कर गर्मियों की भीड भाड मे हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया जो दिनाँक 03/05/2026 को थाना जीआरपी जबलपुर की टीम व्दारा विशेष चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफार्म नं.6 के आउटर इटारसी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जो पूछताछ के दौरान आना कानी करता प्रतीत जिससे सख्ती से पूछताछ की गई तो आज से 10-11 माह पूर्व हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर डिब्बे से एक पिड्डू बैग जिसमें सोने चांदी के जेबरात दो मोबाइल व कागजात चोरी करना स्वीकार किया चोरी के जेबरात बेंचने के लिये जबलपुर आना व बिक नही पाने के कारण वापस अपने साथ कटनी लेकर जाना बताया थाना हाजा में पूर्व से पंजीबद्ध अपराध का मिलान घटना से होना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने के चेन, सोने की दो बाली, एक छोटा लाकिट (ज्यूतिया), एक जोड़ी चाँदी की पायल, कुल कीमती 2,58,000 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरप्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना में अन्य प्रकरण चोरी के मामले के दर्ज है जिसका माननीय न्यायालय से स्थाई वारंट भी जारी किया गया था वारंट के पालन में भी आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया l
