जांजगीर चांपा नाले में मिला युवक का शव:- ससुराल से निकला था दीदी घर जाने,शव का कराया गया पोस्टमार्टम।

जांजगीर चांपा नाले में मिला युवक का शव:- ससुराल से निकला था दीदी घर जाने,शव का कराया गया पोस्टमार्टम।


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बनारी के नाले में एक युवक का शव मिला है जिसकी पहचान प्रवीण मारचे 28 वर्ष अकलतरा निवासी के रूप में हुई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

सिटी कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार,,गांव के सरपंच के माध्यम से सूचना मिली कि नाले में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है और मोटर साइकिल भी गिरी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रवीण मारचे 28 वर्ष अकलतरा निवासी के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक प्रवीण मारचे 16 नवंबर को अपने ससुराल पुटपुरा गांव आया हुआ था। जिसके बाद उसी दिन शाम करीबन 6.30 बजे वह नैला में अपनी दीदी के घर आने को निकला था। तभी पुल के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई होगी। जिससे वह नाले में मोटर साइकिल के साथ ही गिर गया होगा। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई,आज मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

Technology