*जमीनी विवाद में हुआ जमकर खूनी संघर्ष*

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट जबलपुर:- मझगवां गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञान सिंह ठाकुर और देव प्रकाश दुबे के पक्षों के बीच जमीन से जुड़े पुराने विवाद के चलते आपस में तीखी बहस हुई, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दोनों पक्षों के दो-दो लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के ज्ञान सिंह ठाकुर (निवासी मझगवां कॉलोनी) की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के फरियादी देव प्रकाश दुबे की शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
बाइट .01 आकाश सिंह राजपूत उप निरीक्षक थाना पनागर
