
पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ स्थित प्रसिद्ध बरगी जलाशय (Bargi Dam) के खमरिया टापू के पास सैलानियों से भरा एक क्रूज अचानक अनियंत्रित होकर पानी में डूब गया। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि राहत और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
जानकारी के अनुसार, सैलानी क्रूज पर सवार होकर बरगी डैम की लहरों का आनंद लेते हुए खमरिया टापू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान क्रूज का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह गहरे पानी में समाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलक झपकते ही क्रूज डूब गया और लोग पानी में गिरने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही SDRF (State Disaster Response Force) और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
अब तक 15 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है।जबलपुर से जिला ब्योरो पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट
