खबर का हुआ बड़ा असर! मल्हार स्कूल मामले में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट
मल्हार। स्कूल मामले को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को हटा दिया गया है।
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। वहीं, मामले को लेकर अब लोगों की नजरें विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
खबर का असर, विभाग में मची हलचल! स्कूल मामले में हुई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सवाल यह है कि मामले की जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं तथा आगे जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।



