कोटवार को पद से हटाने ग्रामीणों ने SDM को सौंपा आवेदन, सामूहिक रूप से की कार्रवाई की मांग कोरबी के ग्रामीणों ने कोटवार सुपेत दास पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर सहित कई अधिकारियों को भेजी शिकायत

कोटवार को पद से हटाने ग्रामीणों ने SDM को सौंपा आवेदन, सामूहिक रूप से की कार्रवाई की मांग
कोरबी के ग्रामीणों ने कोटवार सुपेत दास पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर सहित कई अधिकारियों को भेजी शिकायत

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा/बलौदा। ग्राम कोटवार को पद से हटाने की मांग को लेकर ग्राम कोरबी के ग्रामीणों ने 16 नवंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अकलतरा/बलौदा सुमित बघेल को सामूहिक आवेदन सौंपा है। आवेदन में वर्तमान कोटवार सुपेत दास के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, वर्तमान कोटवार सुपेत दास पर गांव की शासकीय भूमि एवं तालाब पर कब्जा कर खेती करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में गांव के शासकीय तालाब को काटकर खेत में परिवर्तित कर दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने कोटवार पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, धमकी देने तथा गांव में आपसी विवाद और तनाव की स्थिति निर्मित करने के आरोप भी लगाए हैं।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कोटवार द्वारा नामांतरण एवं प्रमाणीकरण से संबंधित दस्तावेजों के संबंध में न्यायालय के आदेशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके व्यवहार से गांव के लोग भयभीत और परेशान हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वर्तमान कोटवार सुपेत दास को पद से हटाने की मांग की गई है। इस संबंध में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, SDM, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष को भी आवेदन की प्रतिलिपि भेजी गई है।
SDM सुमित बघेल का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन जांच कर क्या कार्रवाई करता है और ग्राम कोरबी के ग्रामीणों की मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है।

Trending News

Technology