कैलाश सरोवर के समीप 2 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसमाज सामुदायिक मंगल भवन
0.नवीन बाजार से हटेगा मटन मार्केट, 1 करोड़ 50 लाख खर्च कर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे बनेगा मटन मार्केट।
0.नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी 3 करोड़ 50 लाख की स्वीकृत

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना के भूमिपूजन अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के मांगो पर मुहर लगाते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्रांतर्गत कैलाश सरोवर के बाजू में सर्व समाज सामुदायिक भवन के लिए 2 करोड़ एवं नवीन बाजार से मटन मार्केट को ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे शिफ्ट किये जाने हेतु 1.50 करोड़ रू. की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की नगर पालिका परिवार ने उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव विजय शर्मा का मंच से हृदय से आभार व्यक्त किया।
*वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग अब साकार*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि शहर के कैलाश सरोवर क्षेत्र से लगे वार्ड क्रमांक 02, 03, 04, 07 और 08 के नागरिकों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग अब साकार होने जा रही है कैलाश सरोवर के बाजू स्थित रिक्त भूमि पर 2 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसमाज सामुदायिक मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा 2 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की गई है सामुदायिक मंगल भवन की सौगात मिलने से क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह है।
*वर्षों से नहीं था कोई सामुदायिक भवन*
कैलाश सरोवर के आसपास के इन वार्डों में बड़ी संख्या में परिवार निवास करते हैं लेकिन क्षेत्र में लंबे समय से एक भी ऐसा सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं था जहां नागरिक अपने पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित कर सकें इसके कारण विवाह, सामाजिक कार्यक्रम धार्मिक आयोजन, बैठक सहित सुख-दुख के अवसरों पर भी लोगों को स्थान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था अब वार्ड क्रमांक 02, 03, 04, 07 और 08 आपस में जुड़े हुए हैं ऐसे में कैलाश सरोवर के समीप बनने वाला यह भवन इन सभी वार्डों के नागरिकों के लिए सुविधाजनक रहेगा।
*सर्वसमाज के लिए होगा उपयोगी-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रस्तावित सामुदायिक मंगल भवन को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा इसका उपयोग किसी एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सर्वसमाज के नागरिक विवाह, पारिवारिक समारोह, सामाजिक बैठक, धार्मिक आयोजन तथा अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए कर सकेंगे भवन के निर्माण से नागरिकों को निजी स्थानों पर होने वाले अतिरिक्त खर्च और असुविधा से भी राहत मिलने की उम्मीद है उन्होने कहा कि कैलाश सरोवर के समीप सामुदायिक मंगल भवन की मांग क्षेत्र के नागरिकों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी नागरिकों की आवश्यकता और वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए इसके लिए लगातार प्रयास किए गए।
*ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे बनेगा व्यवस्थित मटन मार्केट, नवीन बाजार क्षेत्र को मिलेगी राहत*
शहर के नवीन बाजार क्षेत्र में संचालित मटन मार्केट को अब ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है मटन मार्केट के व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरण से नवीन बाजार क्षेत्र में स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी नवीन बाजार शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं वर्तमान स्थान पर मटन मार्केट संचालित होने से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता आवागमन और व्यवस्थित बाजार व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आती रही हैं इसे देखते हुए मटन मार्केट को ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे शिफ्ट करने की योजना तैयार की गई है।
*व्यापारियों को भी मिलेगी व्यवस्थित सुविधा*
नए स्थान पर मटन मार्केट विकसित होने से मटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को निर्धारित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा इससे व्यापारिक गतिविधियों को एक स्थान पर व्यवस्थित करने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी मटन मार्केट के स्थानांतरण से नवीन बाजार क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने और बाजार को अधिक व्यवस्थित स्वरूप देने में मदद मिलेगी।
*उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा के प्रति जताया आभार*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए 3.50 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा से नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है उन्होंने कहा कि सामुदायिक मंगल भवन के निर्माण एवं मटन मार्केट शिफ्ट होने से नागरिकों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।

