आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

*अन्नप्राशन, गोदभराई, पौधारोपण के साथ कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन हुईं सम्मानित*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्नप्राशन, गोदभराई और न्यौता भोज जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना से मिले लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं के लिए निरंतर सेवाएं प्रदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि जमीनी स्तर पर इन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत के मुनगा के पौधे का रोपण किया गया और पोषण और स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी बताते हुए लोगों को अपने घरों एवं आसपास पौधरोपण एवं मुनगा के सेवन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Trending News

Technology