*अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का प्रहार, 12 लीटर शराब जब्त*
* *एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
* *लावारिश हालत में मौके से लगभग 5 क्विंटल मौहा लाहान जप्त, किया गया नष्ट*
* *इसके अतिरिक्त शराब बनाने में उपयोग बर्तन भी जाप्त*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने राहौद क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री करने वाले ठिकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया।
इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्ती
राहौद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
