*नाबालिक लडकी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार*
*नाम आरोपी-* कमलेश यादव उर्फ विमलेश उर्फ बंटी पिता लालजी यादव उम्र 19 साल निवासी बजरंग चौक धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:- सिविल लाइन बिलासपुर पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रार्थिया ने 16.02.2026 को अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी कमलेश यादव उर्फ बंटी यादव ने प्रेमजाल में फंसा कर नाबालिग को हैदराबाद ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने बालिका को हैदराबाद के जामपल्ल्यी गांव से बरामद किया। आरोपी को 22.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । मामले में धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस व 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
