More

    ♦️ *ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

    ♦️ *ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*
    ♦️ **आरोपी द्वारा 1784000 रूपये चावल का फर्जी भुगतान कर किया गया ठगी*
    ♦️ *तारबाहर पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
    —————————————————-
    *नाम आरोपी- 1.राजेंद्र खांडेकर पिता लच्छूराम खांडेकर उम्र 32 साल सा झूमरपाली भटगांव थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ.ग.*
    —————————————————-

    संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – प्रार्थी संदीप अग्रहरि ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका व्यापार विहार बिलासपुर में आनाज का थोक व्यापार है। आरोपी राजेन्द्र खाण्डेकर अक्षांश किराना भण्डर भटगाव जिला सारगड बिलाईगढ़ के द्वारा माह नवंबर 2025 से माह मार्च 2026 के मध्य कई बार अनाज आरोपी के पते ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजा गया। आरोपी द्वारा अपने मोबाईल पर सामान का आर्डर एवं भुगतान का स्क्रीन शॉट प्राथी के मोबाईल पर भेजा जा रहा था। प्रार्थी द्वारा अलग-अलग तारिख में कुल 1784000/रू का माल भेजा गया है। आरोपी द्वारा अनाज खरीदने के पश्चात् भुगतान की राशि का केवल स्क्रीन शॉट फर्जी तरिके से तैयार कर प्रार्थी को भेजा जा रहा था परन्तु आरोपी द्वारा दिये गये स्क्रीन शॉट के अनुसार प्रार्थी के खाता में एक भी रूपये विगत 5 माह से नहीं दिया गया है। अक्षांश किराना भण्डर भटगाव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के संचालक राजेन्द्र खाण्डेकर के माह नवंबर 2025 से माह मार्च 2026 के मध्य कुल 1784000/रू का घोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे)के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी को विधीवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। आरोपी क़े कब्जे से एक मोबाइल एक लेपटॉप तीन कट्टी राहर दाल ,चार कट्टी गेहूं और 74 कट्टी चावल को विधिवत जप्त किया गया है
    उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, Asi संजय शर्मा, प्रधान आर. जय सिंह ध्रुवे ,आर. रूपलाल चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology