More

    *◼️ 28.2 लीटर अवैध शराब किया गया जप्त।*

    *◼️ अवैध रूप से शराब परिवहन/बिक्री करने वाले करने वाले कुल 08 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।* 

    *◼️ थाना मुंगेली, लालपुर, फास्टरपुर, चिल्फी एवं पथरिया द्वारा की गई कार्यवाही।*
    *◼️ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 09 व्यक्ति के विरूद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*

    मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम डूमरहा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी सुमित्रा कोसरिया के कब्जे से 5.5 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


    इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा ग्राम धनगांव मेंं दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी लेखराज सिंह के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब, ग्राम मानपुर मेन रोड में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी देवराज महिलांग के कब्जे से 4.1 लीटर अवैध देशी शराब, ग्राम पालचुवा मेन रोड में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी बलदाऊ ध्रुव के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब, थाना लालपुर द्वारा कोदवामहंत में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरेापी रेषम सिंह के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब, थाना फास्टरपरु द्वारा ग्राम लगरा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी तारन भास्कर के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब एवं आरोपी गणेश चन्द्राकर के कब्जे से 2.8 लीटर अवैध देशी शराब, थाना पथरिया द्वारा ग्राम सिलदहा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी चन्द्रकुमार राजपूत के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
    इसी प्रकार सार्वजनिक स्थनों में शराब पीने वाले 09 व्यक्तियों के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना पथरिया द्वारा 07 आरोपी, थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी, थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    Trending News

    Technology