More

    *स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और संतुलित आहार खाकर लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है -डॉ मनीष बंजारा*


    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में विश्व लिवर दिवस मनाया गया।लिवर की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।
    डॉ मनीष बंजारा ने बताया कि लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ये फैट को ब्रेक डाउन करने में मदद करता है, साथ ही रक्त से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने में भी लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सोचिए अगर ये अंग ठीक से काम करना बंद कर दे तो कितनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं?

    आश्चर्यजनक रूप से पिछले एक दशक में लिवर की गंभीर बीमारियों के मामले कम उम्र के लोगों में भी बढ़ते जा रहे हैं। फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस यहां तक कि 30 से कम आयु के लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस साल का थीम
    ‘भोजन ही औषधि है’ । इस लिए पौष्टिक भोजन का चयन जरूरी है।
    लक्षण को समय रहते पहचानना है जरूरी
    डॉ. ने बताया, “लगातार वजन बढ़ना, थकान रहना, पेट में भारीपन या हल्का दर्द और भूख में कमी जैसे लक्षण लिवर की गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यही मामूली समस्याएं आगे चलकर लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर का कारण बन सकती हैं।
    आगे बताया कि
    लिवर की बढ़ती बीमारियों के लिए कोई एक कारण नहीं हैं। हमारी दिनचर्या और आहार में गड़बड़ी ने समय के साथ इस अंग को गंभीर क्षति पहुंचाई है। इसके अलावा आगे बताया, जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर या शुगर बढ़े रहने की समस्या रहती है, उनमें भी लिवर की बीमारियों का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।
    इस अवसर पर उर्मिला सिन्हा, मिथलेश राठौर, मोनिका, त्रिवेणी, दिवाकर, किशोर उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology