More

    *स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का लगातार 7 वर्षों से किया जा रहा है सम्मान*


    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अंबेडकर शिक्षण संस्थान का अभिनव पहल
    मुंगेली:- डॉ.भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ’’एक शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम तिरंगा यात्रा’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार तिरंगा यात्रा रैली विद्यालय परिसर से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित अमर जवान शहीद स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। तत्पश्चात रैली एस.एन.जी. कालेज, महाराणा प्रताप चौंक, परमेश्वरी चौंक, परशुराम चौंक, गुरूघासीदास चौंक से देवगांव, सुरदा, संगवा होते हुए देवरी महंत पहुंचा। जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवार के योगदान के संबंध में चर्चा किया गया। वरिष्ठ नागरिक राजमहंत दिनदयाल कोशले एवं एच.आर.भास्कर ने सेनानियों के बारे में संस्मरण सुनाए। सभी की उपस्थिति में सेनानियों के योगदान को चिर स्थायी बनाये रखने के लिए ग्राम देवरी महंत में भव्य स्मारक एवं प्रवेश द्वार तथा कलेक्टोरेट स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के बाजू में सेनानियों के नाम शिलालेख पट्टिका स्थापित करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से निवेदन पत्र दिया गया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि भारत देश गांवों का देश है यहां 70-80 प्रतिशत लोग गांवों में निवास करते हैं उन्हीं गांवों में से यह गांव देवरी महंत है जहां 22-22 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुए। जिले में कुल 36 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं।

    देश के किसी भी अन्य गांवों से इतने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने की जानकारी नहीं है। अतः हम सभी जागरूक नागरिकों को चाहिए कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर यहां आकर सेनानियों के परिवार के सदस्यों से मिलकर देश के आजादी में उनके संघर्षों की गौरवगाथा को सुनकर अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए साथ ही उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान करना चाहिए। तभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों तथा उनके परिवार के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। संस्थान द्वारा विगत सात वर्षों से लगातार कार्यक्रम आयोजित कर देवरी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों का सम्मान किया जा रहा है इस बार 36 में से 15 सदस्यों दीपक गुप्ता, दास कुर्रे, मुंजन, गुलाब कोशले, देवप्रसाद गेंदले, महेन्द्र कोशले, दीपक सेन्ड्रे, लालजी कुर्रे, राजमहंत दिनदयाल कोशले, पुनाराम, उमा कात्यायनी कोशले, पं.ईशान बंजारे, एवं नगर से रामकुमार बैस, शरद ताम्रकार का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात आगर क्लब के सामने स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम बनी हुई शिलालेख पट्टिका के समक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों की सूची का वाचन कर 36 मोमबत्ती जलाई गई। संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन पश्चात् राष्ट्रगान के बाद दो मिनट मौन श्रद्धांजली अर्पित की गई।

    इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य आशा दिवाकर, सह प्राचार्य छत्रपाल डाहिरे, शत्रुहन, जगदीश प्रसाद, लक्ष्मीकांत, वीरसिंह, जितेन्द्र, नरेश, देवप्रसाद, अम्बिका कोशले, चंदूलाल मंडलोई, सौखीलाल महिलांग, नंदनराज, दीनबंधु, माखनलाल, प्रेमचंद, धनलाल, राहूल, योगेश, तोपचंद, अनिता, अंजिता, नीलू, शशिकला, सरस्वती, कलावती, लीला, भुवनेश्वरी, जीनी छात्र-छात्रा तथा पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology