
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अंतर्गत स्कूल बसों के फिटनेस जांच और चालक-परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यालय स्थित शासकीय एस.एन.जी. कॉलेज मैदान में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के अधीन उक्त शिविर का आयोजन परिवहन विभाग के सक्षम अधिकारी, पुलिस विभाग के वाहन शाखा प्रभारी, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। फिटनेस जांच के अंतर्गत वाहनों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, बीमा वैधता, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाएगी।
