
हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- एसुराईज कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट द्वारा स्किल इंडिया योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है सिर्फ पंजीयन शुल्क की लागत पर युवक युवतियों को प्रशिक्षण मिल रहा है ग्राम पंचायत दामापुर बाज़ार में उक्त प्रशिक्षण का आयोजन हुवा जिसमें दामापुर क्षेत्र के लगभग 15- 20 गांव की छात्र छात्राओं को लाभ मिला प्रशिक्षक अनिल कुर्रे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवक युवतियों व महिलाओं को दो महीने का सिलाई एवं कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें लगभग 400 के आस पास छात्रों को इसका लाभ मिला दामापुर क्षेत्र के जनपद सदस्य एवम् सभापति अश्वनी यदु ने कहा की स्किल डेवलपमेंट जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिवन में जिसके पास हुनर है उनको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता एसुराईज कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट द्वारा स्किल इंडिया योजना के तहत जो प्रशिक्षण दिया गया ओ काबिले तारीफ है ऐसे प्रशिक्षण लगातार होते रहना चाहिए ताकि जरूरत मंद युवाओं को जिवन यापन हेतु एक मार्ग मिल सके अश्वनी यदु ने सभी प्रशिक्षित छात्र छात्राओं को बधाई ज्ञापित की वहीं दामापुर के सरपंच मो सफीक बैग ने कहा की ऐसे आयोजन जिसमें हमारे क्षेत्र वासियों को लाभ मिले उसके लिये दामापुर बाज़ार पंचायत हमेशा आगे रहेगा और जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी पंचायत खुले मन से सहयोग करती रहेगी दो महीने का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विदाई दी गई इस दौरान जनपद सदस्य अश्वनी यदु दामापुर बाज़ार के सरपंच सफीक खान जी पंच फिरोज खान कल्पना चावला स्कूल के प्रधान पाठक राजेश यादव संस्था के डायरेक्टर मिस्टर कौशल वस्त्रकार आल छत्तीसगढ़ सुपरवाईजर & सिलाई प्रशिक्षक अनंत कुर्रे , कम्प्यूटर प्रशिक्षक अनिल कुर्रे अरुण साहु जी स्कूल स्टॉप छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर मेडल व प्रतिष्ठा पत्र देकर सम्मानित किया गया कंप्यूटर में प्रथम स्थान पर वासु दूसरे स्थान पर चंचल तीसरे स्थान पर पुष्पांजलि रही सिलाई में प्रथम स्थान पर अरुणा साहू दूसरे स्थान पर प्रिंसी बंजारे तीसरी स्थान पर शशि घृतलहरे रही इस कार्यक्रम में योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
—————————————-
