More

    *सेवा सहकारी समिति के खाद-बीज हेतु सीसी (Cash Credit) लोन स्वीकृति/वृद्धि में हो रही समस्या के संबंध में शिकायत।*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली माननीय राज्य मंत्री महोदय सविनय निवेदन है कि मैं ___________ सेवा सहकारी समिति मर्यादित, __सिघनपुरी का पंजीकृत किसान हूँ। हमारी समिति के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान कृषि सत्र में किसानों की बढ़ती मांग के अनुरूप खाद-बीज भंडारण एवं वितरण हेतु पर्याप्त केसीसी (Cash Credit) लोन की आवश्यकता है।
    किन्तु संबंधित बैंक/विभाग द्वारा सीसी लोन स्वीकृति/नवीनीकरण/वृद्धि में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है, सम्बनिधत विभाग के सूत्रों से जानकारी मिली है कि समिति अध्यक्ष जीवन साहू द्वारा विभिन्न फाइलों में हस्ताक्षर के लिए कतराते ,टालमटोल करते है उपस्थित किसान द्वारा बताया जा रहा था कि मेरा केसीसी 2 महीने से लंबित है और चुनावी रंजिश के चलते अधिकारियों पर दबाव बनाकर फाइल पर हस्ताक्षर करने नही देते वही समिति अध्यक्ष के टालमटोल रवैये से खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण करने में कठिनाई हो रही है। इससे किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं तथा उन्हें निजी विक्रेताओं से अधिक मूल्य पर खाद-बीज खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
    अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि समिति को शीघ्र पर्याप्त केसीसी लोन उपलब्ध कराया जा सके और किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध हो सकें।
    इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा।भवदीय नाम : टेकराम साहू ग्राम/ :सिघनपुरी जिला : मुंगेली

    Trending News

    Technology