More

    *सुशासन तिहार: शिविर में मिला राशन कार्ड, जयदेव गर्ग के घर लौटी खुशियां*

    *सुशासन तिहार: शिविर में मिला राशन कार्ड, जयदेव गर्ग के घर लौटी खुशियां*

     

    *जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही*

     

    मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली,// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार अब आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव की कहानी लिख रहा है। गांव-गांव लग रहे समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को राहत और संतोष मिल रहा है। इसी क्रम में ग्राम सुरदा में आयोजित सुशासन शिविर एक परिवार के लिए खुशियों की सौगात बनकर आया। संगवाकापा निवासी श्री जयदेव गर्ग को लंबे इंतजार के बाद उनका नया राशन कार्ड प्राप्त हुआ, जिससे उनके जीवन में बड़ी राहत मिली।

    जयदेव गर्ग ने बताया कि राशनकार्ड के अभाव में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्हें महंगे दामों पर बाजार से राशन खरीदना पड़ता था या दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने जनदर्शन में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिस पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र कार्यवाही की। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने प्राथमिकता के आधार पर आवेदन का निराकरण कर शिविर में ही राशन कार्ड प्रदान किया। जैसे ही जयदेव गर्ग को अतिथियों के हाथों राशन कार्ड मिला, उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। जयदेव गर्ग ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला अभियान साबित हो रहा है।

    Trending News

    Technology