More

    *सुरीघाट में सड़क हादसा — डॉक्टर की तत्परता बनी जीवन की उम्मीद*


    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली।सुरीघाट में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर जीवन की नाजुकता का एहसास कराया, लेकिन इसी घटना में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की एक प्रेरणादायक मिसाल भी देखने को मिली।
    ग्राम देवरी निवासी लगभग 24 वर्षीय युवक त्रिलोक महिलांग उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वे रास्ते से गुजर रहे थे और अचानक हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
    ऐसे संकटपूर्ण क्षण में मौके पर मौजूद डॉ. मनीष बंजारा किसी देवदूत की तरह सामने आए। उन्होंने न केवल तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया, बल्कि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्वयं घायल युवक को ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया।
    समय पर मिली यह चिकित्सा सहायता ही उस अनमोल जीवन को बचाने की सबसे बड़ी वजह बनी।
    गौरतलब है कि हाल ही में सड़क सुरक्षा 2026 के अंतर्गत दुर्घटनाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मनीष बंजारा को रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
    यह घटना उनके समर्पण और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।
    डॉ बंजारा ने अपील की
    आप सड़क पर किसी दुर्घटना को देखें, तो मूक दर्शक न बनें।
    आपकी थोड़ी सी मदद, किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकती है।

    Trending News

    Technology