*सीआईए रतिया पुलिस ने आरोपी को डोडा पोस्त सहित किया काबू*
आरोपी के कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

फतेहाबाद। सीआईए रतिया पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बठिंडा के 100 फुटा रोड पावर हाउस निवासी संदीप चौहान उर्फ सोनू पुत्र मिथुन चौहान को 5 किलो 80 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी बाईपास धांगड़ पुल के नीचे प्लास्टिक कट्टे में डोडा पोस्त लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम को देखकर आरोपी घबराकर छिपने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 204 दिनांक 23.05.2026 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15बी/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
