More

    *सामाजिक तत्वों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही*

    *सामाजिक तत्वों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही*

     

    ✳️ मारपीट, जानलेवा हमला और आगजनी मामले का मुख्य फरार आरोपी आनंद सोनकर दुर्ग से गिरफ्तार 

     

     

    राजनादगांव-थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर अपराध क्रमांक 141/26 के मुख्य फरार आरोपी आनंद सोनकर को दुर्ग से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिनांक 28.05.2026 तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    ​घटना का संक्षिप्त विवरण:

    थाना कोतवाली अंतर्गत फ्लाईओवर के नीचे, पोस्ट ऑफिस चौक के पास रहने वाले प्रार्थी संजय मंडावी (उम्र 30 वर्ष) और उनके परिजनों पर आरोपियों द्वारा शराब पीने के लिए पैसे न देने की बात पर विवाद किया गया था। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने डंडा और फाइबर की बेंत से ताबड़तोड़ हमला कर प्रार्थी और उनके परिजनों को गंभीर प्राणघातक चोटें पहुंचाईं। इसके अतिरिक्त, आरोपियों द्वारा प्रार्थी के डेरा (झोपड़ी) में आग लगाकर सामान को भारी नुकसान भी पहुंचाया गया।

    ​पुलिस की प्रभावी व वैज्ञानिक कार्रवाई:

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 109(1), 119(1), 3(5) BNS एवं गंभीर चोट पहुंचाने के तहत धारा 326(क) BNS जोड़ी। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय एफ.एस.एल. (FSL) वैज्ञानिक अधिकारी को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया तथा घटनास्थल से साक्ष्य एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब (फाइबर की बेंत और लकड़ी का डंडा) जब्त किया गया। पीड़ितों और गवाहों के बयान धारा 180 और 183 BNSS के तहत दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की अन्य सह-आरोपियों फिरोजा उर्फ सिमरन और विशाखा ठाकुर को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    ​आरोपी का विवरण एवं गिरफ्तारी:

    गिरफ्तार मुख्य आरोपी—

    आनंद सोनकर पिता सुभाष सोनकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी- कोइरियापार, मऊ (उत्तर प्रदेश); वर्तमान निवास- फ्लाईओवर के नीचे डेरा, पोस्ट ऑफिस चौक, राजनांदगांव (छ.ग.)

    ​उक्त आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था, जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस स्टाफ ने दुर्ग जाकर आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया है।

    ​पुलिस द्वारा भविष्य में भी कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले और गंभीर अपराध कारित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

    Trending News

    Technology