सांसद संतोष पांडेय ने ग़रीब बच्चे के इलाज हेतु पीएम राहत कोष से दिलाई 3 लाख रुपए की सहायता राशि

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने सराहनीय कार्य करते हुए गंभीर बीमारी से ग्रसित एक ग़रीब बच्चे के ईलाज के आर्थिक सहायता राशि दिलाई है जिले के विकासखंड पंडरिया अंतर्गत ग्राम अतरिया खुर्द के निवासी पुष कुमार साहू के सुपुत्र ढालेश्वर साहू जो कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं चिकित्सकों ने उन्हें बोनमेरो ट्रांसप्लांट की अत्यंत आवश्यकता बताई है पीड़ित बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है परिजन बच्चे के ईलाज में लगने वाली बड़ी राशि को लेकर

चिंतित थे बच्चे के पिता पुष कुमार साहू ने क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई सांसद पांडेय ने परिवार की पीड़ा को समझते हुए 23 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उक्त बच्चे के ईलाज हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष अंतर्गत वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध किया जिसके प्रतिउत्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उक्त बच्चे के बीमारी के उपचार हेतु तीन लाख रूपए की राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृति दी गयी है इसके लिए सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं व बच्चे के परिजनों ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद संतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया है।
—————————————-
