*सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रदान किए जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज के मान्यता प्रदान करने के संबंध में आई बाधा को दूर करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा कबीरधाम जिला में मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है राज्य सरकार द्वारा भवन निर्माण हेतु राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है इस सत्र से वैकल्पिक भवन में मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना था लेकिन वर्तमान में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा अधोसंरचना संबंधी आवश्यक भवन एवं अन्य कारणों का हवाला देते हुए मान्यता प्रदान नही किए जाने की कार्यवाही की है सांसद पांडेय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कबीरधाम जिले में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज को वर्तमान मे जिला अस्पताल के समीप आयुष भवन में संचालित किया जा रहा है आयुष भवन की क्षमता कम पड़ने पर पास ही उद्योग भवन का भी उपयोग किया जा सकता है छात्र-छात्राओं के आवास व्यवस्था हेतु पुराना तहसील कार्यालय को भी चिन्हित कर लिया गया है कवर्धा स्थित जिला अस्पताल भी सर्वसुविधा युक्त विशाल भवन मे संचालित है मरीज के परिजनों के विश्राम हेतु भवन भी उपलब्ध है जिसका उपयोग भी आवश्यकता पड़ने पर किया जा सकता है आने वाले वर्षों में भवन संबंधी समस्त आवश्यक अर्हताएं भी पूर्ण कर ली जाएगी उन्होंने कवर्धा मे खुलने वाले मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रदाय किए जाने संबंधी विषय पर नेशनल मेडिकल कमीशन को पुनः विचार किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
*सांसद के प्रयासों से जिले में मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति*
सांसद संतोष पांडेय कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने को लेकर लगातार प्रयासरत रहे हैं उन्होंने सन 2021 में दिल्ली लोकसभा में मुद्दा उठाते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग प्रमुखता से की थी इस संबंध में सांसद पांडेय ने तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा था उन्होंने सन 2023 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाक़ात कर पत्र सौंपकर आग्रह किया था इसके बाद केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान की थी। सांसद ने भवन निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी इसके बाद राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान क
