ग्राम बुंदेली के स्वास्थ्य केंद्र में प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक शिवर का लोगो को लाभ मिला।

कोरबा – इस शिविर में स्थानीय एवं आसपास के ग्रामीणों के बीमारी जैसे थायराइड, बी.पी, मधुमेह, स्त्री रोग एवं शिशु रोग संबंधित जांच एवं परामर्श निम्नांकित डॉक्टरों के अनुभव एवं सहयोग से संपन्न हुआ
1. डॉ. प्रीतेश मासीह, एम.डी मेडिसिन
2. डॉ. शीला वर्मा, DNB, OBS, स्त्री रोग विशेषज्ञ
3. डॉ. धर्मवीर सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ
उक्त शिविर में ग्रामीणों के उत्साह एवं विश्वास देखने लायक रही, मरीजों को मिली पर्चो में डॉक्टर के लिखे दवाइयों को निशुल्क घर तक पहुंचाने का प्रयास, व्यवस्था सराहनीय रही साथ ही डॉक्टरों के परामर्श अनुसार, मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाना एवं उचित इलाज उपलब्ध करने की व्यवस्था सांत्वना समिति का विश्वसनीय पहल रही।

आसपास के 11 गांव के निवासी इस शिविर में उपस्थित होकर नाम दर्ज कर अपनी बीमारी एवं परेशानी की जांच एवं निराकरण परामर्श प्राप्त किया, इनमें 25 वर्ष के महतरु ने कहा- “हम ग्रामीण एवं गरीब जनता के प्रति यह समिति का पहल सहरानिया है क्योंकि गांव में कोई भी सही इलाज नहीं होता”, मोहन कोसले (शिशु, 1 वर्ष 3 माह) की माता यहां पहुंच कर अत्यंत प्रसन्न होकर दवाइयां प्राप्त की।
समिति के अध्यक्ष सुनील भैया के साथ सभी सदस्य एवं डॉक्टरों की टीम की इस शिविर के प्रति समर्पण एवं कार्य उत्साह वर्धक रहा।
