More

    *सहकारी समिति केंद्र रमतला के नव नियुक्त अध्यक्ष बने बेद राम साहू,का किसानों ने किया स्वागत*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विकासखण्ड के सहकारी समिति केंद्र रमतला के नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर बेदुराम साहू को किसानों द्वारा पुष्प व माला व तिलक लगाकर आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया  वही आपको बता दे कि भाजपा सरकार के ऐतिहासिक जीत के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 55 सीटो के साथ सरकार बनाने में सफल रही साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों से 3100 सौ रुपये प्रति कविंटल धान खरीदने का वादा किया था जिसके बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों के धान बोनस देने सहित छत्तीसगढ़ में विकास करने की बात कही थी जिसे पूरा करते हुए किसानों के वायदे को छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरा किया वही छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद सहकारी समिति अध्यक्ष का चुनाव काफी समय से लंबित होने के कारण समिति केंद्रों के राशि का भुगतान नही होने के चलते समिति केंद्रों के प्रबंधक को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी जिसके बाद पंडरिया विधायक भावना बोहरा की तत्परता से पंडरिया विकासखण्ड के सहकारी समिति केंद्रों के अध्यक्ष की सूची जारी की गई जिसके बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली वही आपको बता दे कि सहकारी समिति केंद्र रमतला के नव नियुक्त अध्यक्ष बेद राम साहू के अध्यक्ष बनने पर किसानों सहित जन प्रतिनिधियों ने उनका आत्मीयता पूर्वक  स्वागत किया  शनिवार को सहकारी समिति केंद्र रमतला में नव नियुक्त अध्यक्ष बेद राम साहू ने पदभार ग्रहण किया जिसमें नव नियुक्त अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी  बता दे कि इस अवसर पर पंडरिया जनपद उपाध्यक्ष तुलस कश्यप व ग्राम पंचायत सरपंच जेठूराम साहू व समिति प्रबंधक होरीलाल चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि व किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    —————————————-

    Trending News

    Technology