More

    *सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

    *सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

    वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

     मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई।

    मुख्य अतिथि भास्कर शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सबसे पहले गुड टच और बैड टच के विषय में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें और अनजान कॉल से सावधान रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का अनावश्यक एवं अधिक उपयोग न करने की सलाह भी दी।

    भास्कर शर्मा ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसकी तैयारी अभी से शुरू करने की प्रेरणा दी। समाजसेवी मोहन सिंह कश्यप ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए योग एवं ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही।

    कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबिता वर्मा ने किया।

    इस अवसर पर साइबर थाना से रोहित कहरा एवं प्रदीप दुबे, वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, समाजसेवी मोहन सिंह कश्यप, स्कूल से शैलेश विश्वकर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology