More

    *सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, शासन-प्रशासन की चुप्पी बनी राहगीरों के लिए खतरा रोजाना हो रही दुर्घटनाएं, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी*

    *सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, शासन-प्रशासन की चुप्पी बनी राहगीरों के लिए खतरा रोजाना हो रही दुर्घटनाएं, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- नगर एवं आसपास के प्रमुख मार्गों पर इन दिनों आवारा मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है सड़क के बीचों-बीच बैठे और घूमते मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल होती नजर नहीं आ रही है नगर की मुख्य सड़कों सहित ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर बड़ी संख्या में आवारा मवेशी दिन-रात घूमते नजर आते हैं कई बार मवेशी अचानक सड़क पर आ जाते हैं जिससे तेज रफ्तार वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते हैं विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर मवेशियों के कारण कई बार वाहन आपस में टकरा जाते हैं वहीं राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देने के कारण खतरा और भी बढ़ जाता है बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने और सड़क से हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    *कागजों तक सीमित है व्यवस्था*

    आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर समय-समय पर प्रशासन द्वारा अभियान चलाने की बात कही जाती है लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति जस की तस दिखाई देने लगती है लोगों का आरोप है कि यदि नियमित रूप से मवेशियों को पकड़कर गौठान अथवा सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और पशु मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तो समस्या काफी हद तक नियंत्रित हो सकती है स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को तत्काल हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए साथ ही पशु मालिकों को अपने मवेशियों को खुले में छोड़ने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सड़कें राहगीरों के लिए सुरक्षित हो सकें और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके अब सवाल यह है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या समय रहते सड़क पर मवेशियों के कब्जे की समस्या का स्थायी समाधान करेगा।

    Trending News

    Technology