More

    *संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा विशाल गरबा का आयोजन का हुआ समापन पंडरिया विधायक भावना बोहरा हुई शामिल*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा/पंडरिया:- संस्कृति महिला ग्रुप पंडरिया का एक मात्र ऐसा ग्रुप है जो अपने धार्मिक सामाजिक आयोजन से पूरे कवर्धा जिले में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है वही गरबा संस्कृति महिला ग्रुप पिछले पांच वर्षों से गरबा का आयोजन करते आ रहा है वही प्रतिवर्ष की भांति इनकी भव्यता बढ़ती जा रही है इस वर्ष भी 200 प्रतिभागियों ने एक साथ कोरियो ग्राफर के साथ मिलकर भक्तिमय गानों में महिलाओ ने गरबा किया वही इस वर्ष सनातन की गूंज जिसमे प्रथम दिवस खाटू श्याम का दरबार लगाकर उनकी आराधना की गई वही प्रथम दिवस पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 5 माता रानी को चुनरी चढ़ा कर और महाआरती करके गरबा का शुभारंभ किया गया वही द्वितीय दिवस अतिथि रहे नगर के गणमान्य नागरिक और व्यापारी के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ वही तीसरे दिन सप्तमी तिथि को तखतपुर विधायक और पंडरिया माटीपुत्र धरमजीत सिंह और इंटरसिटी होटल के संचालक ,समाज सेवी सुरेंद्र छाबड़ा जी उपस्थिति रहे धरमजीत सिंह ने पंडरिया नगर में इस विशाल गरबा महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां जो पारंपरिक गरबा का आयोजन किया गया नगर का सबसे बड़ा आयोजन है इसके लिए उन्होंने ग्रुप की महिलाओं की प्रशंसा कर हर क्षेत्रों में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया संस्कृति महिला ग्रुप की महिलाओ को भाजपा मंडल के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया वही इस कार्यक्रम में थीम के अनुसार प्रथम दिवस खाटू श्याम की आराधना द्वितीय दिवस राधा कृष्ण रास और तृतीय दिवस आद्यसक्ति की आराधना की गई अंतिम दिवस में विधायक धरमजीत सिंह के द्वारा आरती कर गरबा महोत्सव का समापन किया गया वही इस गरबा महोत्सव के आयोजन में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 21 ग्रुप मेंबर कुल 221 ने एक साथ गरबा नृत्य के द्वारा माता की आराधना की प्रतिदिन 1000 से 1500 दर्शकों की भीड़ देखने को मिली जहां गरबा क्वीन रही छाया दाहिर और गरबा प्रिंसेस आद्य बारगाह चौकड़ी छकड़ों, dhakla का भी पुरस्कार दिया गया तथा प्रति प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    —————————————-

    Trending News

    Technology