More

    *संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल: भावना देवांगन*

    तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेलीअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर उस महिला को सम्मान और नमन किया जाता है, जो अपने संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प से समाज में एक नई पहचान बनाती है। ऐसी ही प्रेरणादायक महिला हैं भावना उर्फ रोशनी, जिनकी जीवन यात्रा कठिन परिस्थितियों में भी हौसले और मेहनत से आगे बढ़ने की मिसाल है।
    भावना उर्फ रोशनी एक साधारण परिवार से आने वाली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने जीवन के हर संघर्ष को मुस्कुराकर स्वीकार किया और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं। सीमित संसाधनों और अनेक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने यह साबित किया कि अगर मन में कुछ करने की लगन और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी परिस्थिति व्यक्ति को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। उनके संघर्ष की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कई बार एक समय भोजन करके ही अपनी पढ़ाई जारी रखनी पड़ती थी। लेकिन उन्होंने परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। बल्कि इन्हीं कठिनाइयों को अपनी ताकत बनाकर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
    भावना का व्यक्तित्व बहुमुखी है। वे एक ओर प्रवेट शिक्षिका के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देती हैं, वहीं दूसरी ओर वे एक छात्रा के रूप में लगातार सीखने और आगे बढ़ने का प्रयास करती रहती हैं। इसके साथ ही वे घर की सभी जिम्मेदारियों को भी पूरी ईमानदारी और सहजता से निभाती हैं। परिवार की देखभाल करना, घर के कार्यों को संभालना और परिवार को एकता के सूत्र में बांधे रखना—इन सभी भूमिकाओं में वे सफल साबित हुई हैं।
    भावना के जीवन संघर्ष को उनके समाज के लोगों ने बहुत करीब से देखा हैं, समाज के लोगों ने बताते हैं कि भावना ने अपने जीवन में जितने संघर्षों का सामना किया है, वह किसी भी व्यक्ति को भावुक कर सकता है। कई कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा मुस्कुराकर आगे बढ़ती रहीं।
    परिवार के लोगों का कहना है कि भावना के संघर्षों को याद करते हैं, तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं। यह संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। एक दिन उनकी मेहनत और समर्पण निश्चित रूप से समाज के सामने एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरेगा।
    भावना उर्फ रोशनी की जीवन यात्रा हमें यह सिखाती है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएं, यदि व्यक्ति के भीतर हौसला, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो वह हर बाधा को पार कर सकता है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वे सिर्फ एक साधारण महिला नहीं, बल्कि संघर्ष और आत्मविश्वास की एक जीवंत मिसाल हैं। उनकी यह प्रेरणादायक कहानी समाज की अनेक महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी। यह जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने दिया।

    Trending News

    Technology