मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार की शाम को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू मथुरा पहुंचे । उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। पूरे भक्तिभाव के साथ पुजारियों के साथ वे पूजा करते दिखे। श्री साहू अपने सुपुत्र निखिल साहू के साथ एक दिवसीय प्रवास पर मथुरा – वृदावंन ,बनारस में है।

*केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाँके बिहारी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के लिए माँगा आशीर्वाद*
प्रेम मंदिर में भी की पूजा-अर्चना, कहा क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकारी हो नया साल।
केंद्रीय आवासन और शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने नए साल की पूर्वसंध्या पर वृन्दावन में बाँके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की मंगलकामना और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पावन धाम में जाकर प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मैंने ये प्रार्थना की है कि नया साल बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र और सम्पूर्ण देश के लिए मंगलकारी और विकास से परिपूर्ण हो। वृन्दावन में मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें। भगवान श्री कृष्ण की भूमि को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देवभूमि में भगवान कृष्ण बाँके बिहारी नंदलाल के रूप में विराजते हैं। यहां जो कुछ भी होता है वो भगवान श्रीकृष्ण की ईच्छा से ही होता है। आज मेरा मन बहुत गदगद है, मैं भावविभोर हूं। वर्षों तक जो सपना संजोया आज उस पवित्र भूमि को स्पर्श करके पूरा हुआ आप कल्पना कर सकते हैं, मेरे भीतर कितना आनंद होगा।’
प्रेम मंदिर में राधा रानी के मनमोहक प्रेम मंदिर को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह प्रांगण प्रेम,आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम है। यहाँ भगवान श्रीकृष्ण की विविध प्रमुख लीलाओं का बेहद ही प्रभावशाली ढंग से हृदय को छू लेने वाला चित्रण देखने को मिलेगा। यहाँ अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा है।
