
सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी:- छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभागएवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आज दिनांक 07/08/2025 दिन गुरुवार को मध्याह्न भोजन पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में स्मार्ट क्लास रूम में शिक्षक पालक मेगा बैठक (पी टी एम )का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के पालकगण,शाला विकास समिति के सदस्यगण,ग्राम पंचायत के पंच के साथ साथ गांव के विभिन्न गणमान्य वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छा भेटकर स्वागत किए। प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने पालकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए उचित वातावरण, विद्यार्थियों की दिनचर्या, विद्यार्थियों ने आज क्या सीखा,बच्चा बोलेगा बेझिझक, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, न्योता भोज,विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी आदि विषयों पर चर्चा किए।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय के हित में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए।बच्चों की सतत एवं समय पर उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।इस हेतु सभी कक्षाओं में अनवरत रूप से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों की सूची बनाकर उनके पालकों से संपर्क कर विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।बच्चों की विद्यालयीन गतिविधियों से पालक अवगत हों एवं घर में भी उस पर कार्य करने के लिए प्रेरित करें।विद्यालयीन एवं घरेलू गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें।शाला परिसर एवं आस पास की स्वच्छता एवं सुरक्षा के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास करे।मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा संतोषजनक रहे,संचालक समूहों को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।शाला परिसर में बन रहे दो अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय को यथाशीघ्र पूरा कर विद्यालय प्रबंधन को सौंपने,शाला परिसर में एक विद्युत खम्भा लगा हैं,जिसे अहाता के बाहर निकालने। शौचालय एवं यूरिनल हमेशा स्वच्छ रखने ।शिक्षक रूपेश राजपूत ने उपस्थित पालकों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता जैसे दीक्षाएप्प, ई-जादुई पिटारा, मुस्कान पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिए ताकि पालक इससे अवगत हो सके।शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि हमें विद्यार्थियों को पढ़ाई में रूचि बना रहे ऐसा हर सम्भव प्रयास करना है तथा विद्यालय की रखरखाव इसकी सुरक्षा हमारी जवाबदारी हैं।इस अवसर पर smc के सभी सदस्य, पंच आकाश,पालक लक्ष्मण, परसादी, बोधन,प्यारे, जोधन, पठारी, पुसऊ, रेशम बाई गंगा, गोलबाई, सुनिता आदि उपस्थित थे।
