More

    *शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।*

    शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में कक्षा1से5तक के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।कार्यक्रम की शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर किया गया।शाला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार की ओर से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं वर्ष में सबसे अधिक दिन विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को ईनाम वितरण किया गया।पंच दुर्गेश यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दिया तथा उच्च कक्षा में और अधिक घ्यान लगाकर पढ़ाई करने के लिए सभी विद्यार्थियों को कहा। इस कार्यक्रम के दैरान शाला के प्रघान पाठक श्री रघुनाथ राठौर, शिक्षक रूपेश राजपूत, कोमल यादव, शान्ति बाई, दुखिया, विजय, घर्मराज, कुमारी बाई, सरोजिनी बैगा,आकाश, भल्लू यादव ,कुमार साहू ,त्रिभुवन यादव,वेदराम ,कृष्ण कुमार निषाद ,रामेश्वर यादव, शिवप्रसाद निषाद, प्यारेलाल साहू, जोनहुराम बैगा, मंगलीन बैगा,आदि उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology