More

    *शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दामापुर बाज़ार में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*

    0.वृक्षारोपण कर दिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दामापुर बाज़ार में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया नव आगंतुक छात्र छात्राओं का मिठाई खिलाकर एवम् टिका लगाकर स्वागत किया गया पंडरिया जनपद के सभापति अश्वनी यदु ने अपनें उद्बोधन में सभी छात्रों को अपने जिवन में अनुशासन में रहने की बात कही वहीं अपनें देश के शहीद जवानों को याद करने एवम् अपने बुजुर्गों का सम्मान करने की बात कही वहीं शाला प्रवेश उत्सव पर दामापुर बाज़ार सरपंच सफीक खान ने अपने उद्बोधन में बच्चों का खूब हौसला अफजाई किया छोटे- छोटे बच्चों को स्वस्थ रहने का टीप दीया वहीं अपनें माता पिता एवम् गुरुजन का सदैव सम्मान करने की बात कही शाला प्रवेश उत्सव के दौरान जनपद सदस्य अश्वनी यदु सरपंच सफीक खान सांसद प्रतिनिधि हाई स्कूल दामापुर बाज़ार नरेश साहु पंच ललित साहु पंच फिरोज खान प्रधान पाठक रत्नाकर सहित सभी शिक्षक गण स्कूल स्टॉप छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    —————————————-

    Trending News

    Technology