
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंडरभट्ठा में शहीद वीर धनंजय सिंह राजपूत का चौबीसवां शहादत दिवस मनाया गया।कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन रक्षक में दुश्मनों का खात्मा किया लेकिन 16 जुलाई 2001 को लगभग 2:30 रात में आतंकवादियों के कायरता पूर्ण हमले में सोलह जवान शहीद हो गए जिसमें वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत भी शामिल थे।ग्राम पंचायत बेलखुरी के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता- सुरेश कुमार राजपूत ने शहीद धनंजय सिंह राजपूत के शहादत दिवस पर उनकी स्मारक प्रतिमा में पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि शहीद वीर धनंजय सिंह राजपूत की कुर्बानी का कर्ज वास्तव में कभी नहीं चुकाया जा सकता,लेकिन हम उनके बलिदान को याद करके,उनके आदर्शो पर चलकर,उनकी कहानियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए। उनके परिवारों के प्रति हमेशा सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य हैं।शहीद धनंजय सिंह राजपूत ने जो सर्वस्व बलिदान, देश प्रेम व उनकी कर्तव्य निष्ठा के प्रति हम सदैव ऋणी रहेंगे और वह अनंत काल तक अमर रहेंगी।
