*भाजपा नेता की हो रही फजीहत*
*अवैध शराब की बिक्री से युवा हो रहे बुरी तरह प्रभावित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा क्षेत्र के गांव बनाहिल में एक शराबी बजबजाती नाली में गिरकर बदबू से शराबोर हो गया।
बताया जा रहा है की शराबी उसी गांव के एक भाजपा नेता का बेटा है । नेता जी को जब इसकी सूचना मिली तो जनता का समूह इकट्ठ हो गया था जिससे नेता जी की फजीहत हो गई और शर्म से आंखे चुराने लगे ।
गौरतलब है कि मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है । गांव के अनेक मोहल्ला जिसमे मुख्य रूप से शबरिया डेरा, बाजार पारा सहित दामाद पारा में धड़ल्ले से शराब बिकता है वही शराबियों ने नहर एवं तालाब किनारे डिस्पोजल एवं पन्नियों की भरमार कर दी है । डिस्पोजल एवं पन्नियों के खेतों में उड़ने से किसान परेशान हो रहे है। अवैध शराब की बिक्री से युवा वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है वही आमजनों को हो रही परेशानी से जिम्मेदारों को कोई सरोकार नहीं है। शासन प्रशासन समय रहते ध्यान नई देगा तो जनमानस में प्रशासन के प्रति विश्वास उठना लाजमी है।
