More

    *व्यंग्य साहित्य के उन्नयन हेतु ‘गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान’ की घोषणा*

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर:- युवा उद्यमी रुसेन कुमार ने व्यंग्य साहित्य के उन्नयन हेतु प्रति वर्ष ‘गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान’ देने की घोषणा की है नवोदित व्यंग्यकारों को पहचान और प्रोत्साहन के लिए शुरू किए गए इस अनूठे प्रयास में चयनित युवा व्यंग्यकार 21,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी यह सम्मान देश के तीस साल की उम्र तक के किसी एक व्यंग्यकार को दिया जाएगा प्रविष्टि के रूप में प्रकाशित पुस्तक या पांडुलिपि विचार के लिए स्वीकार की जाएगी सम्मान के लिए प्रविष्टियां हर साल जनवरी में आमंत्रित की जाएंगी और सम्मान की घोषणा होगी जुलाई में रुसेन कुमार ने बताया कि सारी नियमावली बना ली गई है जो उनकी वेबसाइट rusenumar.com पर शीघ्र उपलब्ध हो जाएगी. रुसेन कुमार, पत्रकार, लेखक और सामाजिक उद्यमी हैं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में निवासरत हैं देश भर में घूम-घूम कर वे अपनी संस्था ‘इंडिया सीएसआर’ के माध्यम से बड़े-बड़े आयोजन करते हैं. इनको ‘सीएसआर व्यक्तित्व’ के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है ये मोटिवेशनल स्पीकर और राइटर भी हैं बीस खण्डो में प्रकाशित रचनावली के लेखक गिरीश पंकज ने इस घोषणा पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी लेखक के जीते जी उसके नाम से सम्मान की घोषणा होना बहुत बड़ी बात है।

    —————————————-

    Trending News

    Technology