बिलासपुर में लॉन्च हुआ विज़न विस्तारा का पहला प्रोजेक्ट – युवराज पार्क
सिर्फ 1821 रुपए प्रति स्क्वायर फीट में सुरक्षित निवेश और अपने सपनों का घर बनाने का सुनहरा अवसर

आशीष कश्यप बिलासपुर। बिलासपुर शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। शहर के प्रमुख हाउसिंग ब्रांड विज़न विस्तारा प्राइवेट लिमिटेड ने अपना पहला प्रोजेक्ट “युवराज पार्क” लॉन्च कर दिया है। सकरी रोड पर स्थित इस भव्य कॉलोनी का लगभग 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरा हो चुका है। कंपनी की माने तो यह कॉलोनी अपने आप में शहर के लिए एक नए जीवनस्तर और आधुनिक हाउसिंग विकल्प का उदाहरण बन गई है।
कंपनी के डायरेक्टर अविरल शर्मा ने मंगला चौक स्थित होटल कोर्टयार्ड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने मीडिया और आम लोगों को कॉलोनी की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री शर्मा ने कहा कि “युवराज पार्क केवल जमीन खरीदने का अवसर नहीं है। यह अपने सपनों का घर बनाने का अनुभव है। यहाँ जमीन खरीदने वाला हर परिवार महसूस करेगा कि उन्होंने अपने भविष्य और अपने सपनों को खरीदा है।”
उन्होंने बताया कि युवराज पार्क की योजना इस तरह तैयार की गई है कि यहाँ रहने वाले लोग पूरी तरह आरामदायक और सुरक्षित जीवन का अनुभव कर सकें। कॉलोनी में मंदिर, हरियाली से भरा गार्डन, चौड़ी 25 फीट सड़कें और स्वच्छ वातावरण है। साथ ही, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं।
युवराज पार्क की प्रमुख विशेषताएं
मंदिर और गार्डन: कॉलोनी में परिवारिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह।
सड़कें और परिवहन सुविधा: 25 फीट चौड़ी सड़कें, जिससे हर घर तक आसानी से पहुँच।
साफ-सुथरा वातावरण: हरियाली और खुले स्थानों के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान।
बिजली और पानी: हर घर तक पूरी तरह से सुरक्षित और नियमित आपूर्ति।
टीएनसी और रेरा अनुमोदन: निवेश पूरी तरह सुरक्षित, सरकारी मानकों के अनुरूप।
निवेश और प्लॉट की जानकारी
अविरल शर्मा ने बताया कि युवराज पार्क में प्लॉट केवल 1821 रुपए प्रति स्क्वायर फीट की दर से उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफ़र भी रखे गए हैं। श्री अविरल शर्मा ने कहा कि कॉलोनी का 90 प्रतिशत हिस्सा पहले ही विकसित हो चुका है, जिससे नई खरीददारियों को तुरंत लाभ और सुविधाएं मिलेंगी।
शहरवासियों के लिए संदेश
विजन विस्तारा प्राइवेट लिमिटेड ने शहरवासियों को यह संदेश भी दिया कि “जहाँ जगह बहुत है… लेकिन मौका सीमित है।” यह कॉलोनी विशेष रूप से उन परिवारों के लिए डिज़ाइन की गई है जो अपने घर का सपना संजोए बैठे हैं।
विज़न विस्तारा के अनुसार, युवराज पार्क में निवेश करना न केवल सुरक्षित है बल्कि यह हर परिवार के लिए अपने सपनों का घर हासिल करने का सुनहरा अवसर भी है।
