More

    *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नशा मुक्त समाज हेतु जागरूकता कार्यक्रम*

    *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नशा मुक्त समाज हेतु जागरूकता कार्यक्रम*

    *अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला में जागरूकता कार्यक्रम रैली का आयोजन*

    *बिलासपुर जिला के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*

    *भारत सरकार द्वारा 17जून से 26 जून तक नशा मुक्त सप्ताह का आयोजन*

     संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक रजनेश सिंह द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा चेतना अभियान के अंतर्गत विभिन्न चरणों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा इसी क्रम में सभी थाना चौकी प्रभारी के द्वारा 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस / नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर 17-26 तक नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है आज अंतिम दिवस पर जिला बिलासपुर के सभी थाना चौकी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम/रैली आयोजित किया गया। सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों के साथ जागरूकता अभियान रैली चलाई गई नशा मुक्त बिलासपुर और नशा मुक्त समाज बनाने में बिलासपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही के साथ साथ जनता को जागरूक कर नशा के विरुद्ध अभियान में अहम योगदान रहेगा।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक देवेश सिंह, निरीक्षक रवींद्र अनंत, निरीक्षक नीलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने आम जनता से नशा के दुष्प्रभाव को बताते हुए, युवा, बच्चे, महिला लोगों को कार्यक्रम में शामिल करते हुए, रैली निकाली गई, आम जनता से अपील किया गया नशा न करे और स्वयं, परिवार और समाज को नशा से दूर रखें तथा स्वस्थ समाज का निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। इस अवसर पर जिला के सभी थाना चौकी में भी जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित किया गया ।

    Trending News

    Technology