वनांचल विकास को मिली नई गति : विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
0.सेंदुरखार में विधायक भावना बोहरा ने किया 1.57 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों और डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव समृद्धि और विकास की किरण पहुँच रही है जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं हर गाँव को जोड़ती पक्की सड़कें पंडरिया विधानसभा के विकास को नई गति दे रही हैं इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल ग्राम सेंदुरखार में 1 करोड़ 57 लाख 15 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं नया तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा इस दौरान सीसी रोड, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच एवं 5 नया तालाब निर्माण कार्यों की सौगात वनांचलवासियों को मिली है जिससे निश्चित ही क्षेत्रवासियों को सुविधा एवं लाभ मिलेगा विधायक भावना बोहरा ने मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत ग्राम अंजवाईनबाह, मराडबरा, बोहिल, सारपानी, धुरसी, पुटपुटा,बिरैनबाह, बिरहुलडीह, रोखनी में सीसी रोड एवं ग्राम नेऊर में सीसी रोड निर्माण एवं सांस्कृतिक मंच तथा ग्राम कुशियारी और सेंदुरखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया इसके साथ ही मनरेगा अंतर्गत ग्राम पिपरहा, छिंदीडीह, कड़मा, भेलकी एवं नेउर में नया तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, हमारा संकल्प वनांचल क्षेत्र के समग्र विकास का है वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होने से ग्रामीण जीवन सुगम बन रहा है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है सड़क निर्माण से आवागमन बेहतर होगा सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करेंगे, वहीं तालाब निर्माण से जल संरक्षण और कृषि को लाभ मिलेगा भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु प्रदेश साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आज वनांचल क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है शिक्षा, सड़क, पेयजल, सिंचाई,आवास, सामुदायिक अधोसंरचना एवं विकास लगातार कार्य किए जा रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का नया वातावरण निर्मित हो रहा है पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमारा वनांचल क्षेत्र जिस विकास से कोसो दूर था आज भाजपा सरकार में उन क्षेत्रों और प्रत्येक गाँव तक विकास की नई किरण उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है भावना बोहरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से आज वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्के आवास और सड़क, पेयजल हेतु नल जल, विद्युत् विहीन ग्रामों तक बिजली की पहुँच और सिंचाई व पेयजल हेतु पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होने से वहां निवासरत परिवार आज विकास की मुख्य धारा से जुड़कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में सहभागी बन रहे हैं इसके साथ ही वहां के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा व अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए हमने भी प्रयास करते हुए निःशुल्क एम्बुलेंस व स्वास्थ्य जाँच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन कर रहें हैं कुई-कुकदुर महाविद्यालय में पढ़ने वाली वनांचल क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा,सुरक्षा और सुविधा के लिए आगामी सत्र से हम निःशुल्क बस सेवा का संचालन भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे बेटियों को घर से महाविद्यालय व महाविद्यालय से घर आने-जाने की सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और वे अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे कार्यक्रम में चंद्र कुमार सोनी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, नवल किशोर पांडे , पार्वती सुनहले सहित जनपद सदस्य सहित लाभान्वि ग्राम पंचायत के सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
————————————–
