More

    *लोरमी के सीए अवधेश बने स्पेशलिस्ट आफिसर*

    मुंगेली लोरमी:- के पं अशोक कुमार त्रिपाठी एवं श्रीमति संध्या त्रिपाठी के पुत्र *सीए अवधेश त्रिपाठी* ने अपने पहले प्रयास मे ही आई बी पी एस (IBPS) द्वारा आयोजित *स्पेशलिस्ट आफिसर- (सीए)* की परीक्षा उत्तीर्ण की है । इस एग्जाम को पास करने के लिए उन्होंने किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं ली, घर मे रहकर ही तैयारी की । उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता,बहन एवं मामा लोगों एवं समस्त मित्रगण को दिया है। उपरोक्त परीक्षा पास करने के पश्चात अवधेश ने एसबीआई (SBI) के फाईनेंस एण्ड टैक्सेशन व प्लानिंग डिपार्टमेंट में पदस्थी प्राप्त की है । गौरतलब है कि 2019 में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी एवं स्वयं के प्रोप्राइटरशीप फर्म मे सीए की प्रैक्टिस करते चले आ रहे थे।
    उनके सफलता से परिजन अत्यंत हर्ष एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
    उनकी इस सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं।

    Trending News

    Technology