More

    *लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर पुलिस प्रेक्षक श्री राहुल देव सिंह द्वारा जिला मुंगेली में आगामी चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई तथा स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया गया।*

     


    मुंगेली:-लोकसभा निर्वाचन 2024 के मददेनजर पुलिस प्रेक्षक श्री राहुल देव सिंह भापुसे द्वारा जिला मुंगेली का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री राहुल देव एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में श्री राहुल देव सिंह का स्वागत किया गया । जिला कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा पुलिस प्रेक्षक को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। श्री गिरिजा शंकर जायसवाल उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण किये जाने, जिले के सवेदंनशील, सामान्य मतदान केन्द्रो के संबंध में जानकारी, शेडो एरिया, पुलिस की चुनाव सबंधी तैयारी आदि के संबंध में ब्रीफ किया गया। तत्पश्चात पुलिस प्रेक्षक श्री राहुल देव सिंह द्वारा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया गया है एवं निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण चुनाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया जाकर आवश्यक दिर्शा-निर्देश दिया गया है । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, श्रीमती मेनका प्रधान संयुक्त कलेक्टर मुंगेली, श्रीमती पार्वती पटेल एसडीएम मुंगेली, श्रीमती ममता पटेल कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री एस.आर. घृतलहरे एसडीओपी मुंगेली सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

    Trending News

    Technology