
मुंगेली 01 नवम्बर 2023 / देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले के लोक निर्माण विभाग में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर खम्हन सिंह मरकाम, सत्यपुरी गोस्वामी, मुकेश चक्रधारी, नेलसन लाल, देव शरण ठाकुर, रमेश देवांगन, नरेश देवांगन, दुष्यंत देव, विश्वनाथ प्रताप, कृष्णा यादव, इंद्राज सिंह ठाकुर और महेश मणिकपुरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
