More

    **लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनिज विभाग की मिलीभगत से अभी भी बदस्तूर जारी है रेत का अवैध उत्खनन एवम भण्डारण **


    बालोदबाज़ार के लवन तहसील के ग्राम तुरमा में खनिज विभाग की मिलीभगत से अभी भी रेत का अवैध खनन एवम भण्डारण बदस्तूर जारी हैं।रेत माफियाओं द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन कर विक्रय एवम भण्डारण किया जा रहा है।इन लोगो द्वारा सेकड़ो ट्रैक्टर रेत का अवैध भण्डारण किया जा चुका हैं ताकि ये उसे बाद में महँगे दामो पर बेच सके।ज्ञात हो कि इस संबंध में पूर्व में ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवम ग्रामीणों द्वारा लिखित में कलेक्टर एवम खनिज विभाग को शिकायत की गई थी।मिडिया ने भी इस संबंध में प्रमुखता से खबरे प्रकाशित की थी किंतु खनिज विभाग ने मामले को रफा दफ़ा कर दिया।खनिज विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है तथा पिछले दिनों उन्होंने इस संबंध में मंत्री से भी लिखित शिकायत की है।ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने यदि अवैध खनन एवम भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही नहीं की तो वे रायपुर जाकर उच्चाधिकारियों से इनकी लिखित शिकायत करेंगे।

    Trending News

    Technology