*लड़ाई-झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था में विघ्न डालने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।*
* * *आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जप्त।*
* * * *आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक *कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।*
*आरोपीगण के नाम*:-
1. रोशन मण्डावी पिता अनिल मण्डावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास, थाना सिरगिट्टी।
2. सोनू मरावी पिता मनोज, उम्र 20 वर्ष, निवासी परसदा आवासपारा, थाना सिरगिट्टी।
3. सुनील निर्मलकर पिता विजय निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार के सामने, थाना सिरगिट्टी।
4. नरेन्द्र यादव पिता दशरथ यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी शारदा मंदिर रुचिका विहार, थाना सिरगिट्टी।
5. हर्ष फ्रान्सीस पिता मुकेश फ्रान्सीस, उम्र 18 वर्ष, निवासी आदर्श नगर छोटा डबरी, थाना सिरगिट्टी।
6. एन. हरिश पिता एन. राममूर्ति राव, उम्र 19 वर्ष, निवासी भवानी नगर सोनू बूट हाउस के पास, थाना सिरगिट्टी।
7. निखील मानिकपुरी पिता राजू मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी।
8. ओम प्रकाश लहरे पिता उमेदराम लहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी मैट्रिक चौक, थाना सिरगिट्टी।

मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– दिनांक 26.07.2026 को नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास रात्रि लगभग 08:00 बजे शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद एवं मारपीट की घटना हुई, जिससे क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों प्रकरणों में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं घेराबंदी कर सभी 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू एवं 01 नग तलवार जप्त की गई।
पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में आरोपी भागते हुए गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।so
