*अभियान दौरान दिनाक 14.10.23 से 18.10.23 तक 05 दिवस में कुल 31 वारंटीयों की धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता*
*नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट*
*सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया गया संबधित न्यायालयों में पेश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस द्वारा फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान दिनाक 14.10.23 चालाया गया जिसमें थाना चाम्पा, सारागांव,बम्हनीडीह, बिर्रा हेतु एक टीम एवं थाना जांजगीर, नवागढ, शिवरीनारायण हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा दिनांक 14.10.23 एवं 18.10.23 तक *05 दिवस में जिले के लंबे समय से फरार 10 स्थायी वारंट एवं 21 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है*।
उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि लम्बोदर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम यादव, तेरस यादव, महेन्द्र राज, दीपक राठौर, सुनिल रमन, रोहित मस्ताना का सराहनीय योगदान रहा।
