
लोरमी,,,,, राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के सात दिवसीय शिविर का आरम्भ कार्यक्रम अधिकारी प्रो निधि सिंह के नेतृत्व में हुआ।इस संदर्भ में डॉ नरेंद्र सलूजा ने बताया कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई का आरम्भ समीपस्थ ग्राम बोड़तरा के बिलासा पब्लिक स्कूल में हुआ।यह शिविर 30 नवंबर से 06 दिसंबर तक चलेगा। इस शिविर का थीम नशा मुक्त भारत के लिए युवा हैं। शिविर के आरम्भ में मुख्य अतिथि लोरमी के पूर्व विधायक ठाकुर भूपेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि ठाकुर भूपेंद्र सिंह के द्वारा मां सरस्वती,स्वामी विवेकानंद,महात्मा गांधी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तदोपरांत तुलसी एवं भानुप्रिया के द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत तथा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नशा मुक्ति का अर्थ है किसी व्यक्ति को नशे की लत से छुटकारा दिलाने की प्रक्रिया। इसमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लोगों को नशीले पदार्थों जैसे शराब, तंबाकू और ड्रग्स से दूर रहने में मदद की जाती है।समाज के बदलते परिवेश में कुछ अलग करने की कामना, मानसिक तनाव और बहुत से शौक ऐसे कारण है जो नशे के प्रचलन को बढ़ा रहे हैं। इसका शिकार हमारी युवा पीढ़ी हो रही है। नशा करना युवाओं के लिए एक फैशन की तरह है जो प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। डॉ एस के जांगड़े ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करना है। इन गतिविधियों में आमतौर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शामिल होती है,एन एस एस के संयोजक डॉ एच एस राज ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य नारा “मैं नहीं, बल्कि आप” है। यह नारा निःस्वार्थ सेवा और समाज के कल्याण पर जोर देता है, जिसमें व्यक्ति के बजाय दूसरों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है। पी पी लाठिया ने कहा कि एन एस एस में व्यक्तिगत विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा शामिल हैं। स्वयंसेवकों को नेतृत्व, टीम वर्क और समस्या-समाधान जैसे व्यावहारिक कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है। शिविर आरम्भ समारोह के दौरान अरुण सिंह,गंगाराम जायसवाल,डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.मनीष कश्यप, प्रो गुरुदेव निषाद,सोनू साहू के साथ ही राजा कश्यप,ललित लाठियां, अमित साहू, गौरव ध्रुव
रानी कश्यप, प्रियंका साहू, भानुप्रिया, तुलसी,अदिति,अंजना स्वयंसेवक उपस्थित थे।
